नारायण साईं के 9 लड़कियों से थे अवैध रिश्ते!
आईबीएन-7 | Dec 11, 2013 at 10:19pm
सूरत। सूरत पुलिस को नारायण साईं की दो दिन की और
रिमांड मिल गई है। कोर्ट में दलील देते हुए पुलिस ने ये कहा था कि उसे नारायण से
पूछताछ के लिए और वक्त चाहिए। इससे पहले नारायण सात दिन तक पुलिस रिमांड में था।
पुलिस के मुताबिक रिमांड में नारायण साईं ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। खुलासे के
मुताबिक नारायण ने आठ और लड़कियों का भी यौनशोषण किया है। पुलिस के मुताबिक नारायण
साईं ने सूरत की पीड़िता के आरोपों को भी कबूल लिया है।
अपने आश्रम में वो बड़ा भगवान था। उसके भक्त थे महिलाएं,
पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग। लेकिन पुलिस की माने तो वो बड़ा भगवान अब कबूल रहा है घिनौने
जुर्म। जो कभी आस्था का केंद्र रहे इस शख्स के चेहरे को यौन अपराधों का आरोपी बना
रहे हैं। 58 दिनों की फरारी के बाद नारायण साई सूरत पुलिस की रिमांड में सच का
सामना कर रहा है। पुलिस बता रही है कि वो मान रहा है कि उस पर यौन शोषण का आरोप
लगाने वाले सूरत की एक महिला से उसके संबंध थे। पुलिस का कहना है कि नारायण साईं ये
बता रहा है कि उस महिला से उसके संबंध सहमति के थे।
अगर पुलिस की बात सच है। और अगर नारायण साईं ने ये कबूला
है तो सोच सकते हैं कि कैसे सालों से देश में इस शख्श ने धर्म का नकाब ओढ़कर लाखों
करोड़ों की आस्था का मजाक उड़ा रहा था। बहरहाल सूरत पुलिस के मुताबिक नारायण साईं ने
सिर्फ यही नहीं माना की सूरत की पीड़ित के साथ उसके संबंध थे। बल्कि उसने कई और
लड़कियों के साथ भी अपने अवैध संबंधों की बात कबूली है। सूरत पुलिस के मुताबिक कई
लड़कियां उसके आश्रम की हैं जबकि कुछ लड़कियां बाहर की हैं।
गौरतलब है कि सूरत की दो बहनों ने नारायण साईं के पिता
आसाराम और खुद नारायण साईं पर बलात्कार का आरोप लगाया था। बड़ी बहन का कहना था कि
नाबालिग ने आरोप में जेल में बंद आसाराम ने सालों पहले आश्रम में उसके साथ बलात्कार
किया था। जबकि उसकी छोटी बहन ने ऐसे ही आरोप नारायण साईं पर लगाए थे। सूरत पुलिस ने
इस छोटी बहन को मंगलवार को नारायण साईं के सामने बिठाया। सात घंटे तक आमने-सामने
बिठाकर पूछताछ हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में पीड़िता कई बार ये शिकायत
की कि नारायण साईं उसे गुस्से से घूर रहा है। सूत्रों का कहना है कि नारायण साईं ने
ये माना कि वो पीड़िता को अपने अलग-अलग आश्रमों में ले गया। सूत्रों के मुताबिक
लेकिन नारायण साईं का कहना था कि पीड़िता आज भी मुझसे प्रेम करती है, पहले भी वो
मुझसे प्रेम करता था आज भी मेरे मन में उसके लिए कोई नफरत नहीं है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जवाब में पीड़िता ने नारायण
साईं को कड़ी फटकार लगाई। वो बेहद गुस्से में आ गई। उसने कहा कि तुमने मेरा शोषण
किया है। अगर मैं तुमसे प्यार करती तो आश्रम से मजबूर होकर भागती। मैं अब तक आश्रम
में होती और तुम्हारे हाथों शोषित हो रही होती। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने
नारायण साईं को और भी कई लड़कियों के नाम याद दिलाएं। उसने नारायण को उन लड़कियों के
साथ अवैध संबंधों की याद दिलाई। हालांकि नारायण ने कई बार इनकार में सिर हिलाया।
सूरत कोर्ट में नारायण साईं की रिमांड बढ़ाने के लिए
पुलिस ने कई दलीलें दीं।
1. पुलिस का कहना था कि उसे नारायण साई के और करतूतों की
जानकारी मिली है।
2. इसलिए नारायण साई से और पूछताछ की जरुरत है।
3. पुलिस के मुताबिक नारायण साईं ने आठ और महिलाओं के
यौनशोषण की बात कबूली है। पुलिस को उन महिलाओं की पहचान नारायण साईं से हासिल करनी
है।
4. पुलिस का कहना था कि नारायण का सहयोगी हनुमान अश्लील
फिल्में बनाता था।
5. यही नहीं वो लड़कियों को भी नारायण के पास भेजता था।
इसी तर्क पर पुलिस ने हनुमान की भी रिमांड मांगी।
6. पुलिस ने कोर्ट में तर्क दिया कि नारायण के पास 12
मोबाइल थे, जिसमें 7 मिले। लेकिन पांच मोबाइल अभी भी गायब हैं।
7. पुलिस के मुताबिक उसे नारायण साईं का लैपटॉप भी बरामद
करना है।
8. फरारी के दौरान 21 सिम के इस्तेमाल हुए उनकी तलाश
करनी है।
9. पुलिस को जानना है कि आखिर किन लोगों की मदद से
नारायण साईं छुपता फिरा।
10. आखिर उसने अपनी फरारी के दौरान किन लोगों की कार का
इस्तेमाल किया।
11. पुलिस का कहना था कि नारायण लगातार पुलिस को गुमराह
करने की कोशिश कर रहा है। पुलिस को कई तथ्यों की पड़ताल करनी है इसलिए नारायण की
रिमांड चाहिए।
No comments:
Post a Comment