गुजरात सत्र न्यायालय ने नारायण साईं को न्यायिक हिरासत में भेजा
सूरत।
वर्ष 2002 और 2005 में आसाराम के सूरत आश्रम में एक महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म
करने के आरोप में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए, आसाराम बापू के पुत्र नारायण
साईं को सूरत के सत्र न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
साईं
पर आरोप है कि उसने अपने खिलाफ दायर दुष्कर्म के मामले को कमजोर करने के लिए पुलिस
और न्यायिक अधिकारियों को रिश्वत देने की साजिश रची।
वहीं मुख्य जिला और सत्र
न्यायाधीश ने बुधवार को नारायण साईं की हिरासत बढ़ाने की पुलिस के अनुरोध को नामंजूर
कर दिया। नारायण साईं इस से पहले पुलिस से बचने के लिए फरार हो गया था। बाद में उसे पंजाब में पुलिस
द्वारा पकड़ा गया था।
No comments:
Post a Comment