Showing posts with label Delhi Police. Show all posts
Showing posts with label Delhi Police. Show all posts

Tuesday, 7 January 2014

जानिए नारायण साईं कैसे आया पुलिस की गिरफ्त में...

जानिए नारायण साईं कैसे आया पुलिस की गिरफ्त में...
बुधवार, 4 दिसंबर 2013( 15:39 IST )
दिल्ली पुलिस डीसीपी कुमार ज्ञानेश ने बताया कि सिल्वर रंग की ईको स्पोर्ट कार में नारायण साईं सवार था। दिल्ली क्राइम ब्रांच की 10 लोगों की टीम ने नारायण साईं को पकड़ा।

एसबीके सिंह, जेसीपी क्राइम दिल्ली पुलिस ने बताया कि सूरत पुलिस ने नारायण साईं से संबंधित लोगों के पते बताए थे, जिसके आधार पर हमने दिल्ली में कई जगह छापे मारे। इन छापों के दौरान हमें नारायण साईं का ड्राइवर रमेश पकड़ में आया। रमेश ने हमें नारायण साईं का पता बताया, लेकिन हमारे छापे मारने से पहले ही नारायण साईं फरार हो जाता था।  
हमें जानकारी मिली कि वह पंजाब में है, लेकिन छापा मारने से पहले ही वह वहां से फरार होग गया। फिर हमें हरियाणा में नारायण साईं के होने की सूचना मिली। वह वहां कुटिया बनाकर रह रहा था। पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही वह भाग निकला। पुलिस ने अंबाला से उसका पीछा किया और कुरुक्षेत्र के पीपली में नारायण साईं पुलिस की पकड़ में आ गया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच नारायण साईं से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को नारायण साईं से 6 मोबाइल भी बरामद हुए हैं। नारायण साईं का खास हनुमान भी पुलिस की गिरफ्त में आया है।

नारायण साईं के साथ एक नाबालिग भी पकड़ा गया है। नारायण साईं के पास से 2 लाख 61 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि नारायण साईं पूछताछ में मदद नहीं कर रहा है। वह पुलिस के सवाल पूछने पर मुस्करा रहा है। (एजेंसियां)
 
Source : http://hindi.webdunia.com/news-national/जानिए-नारायण-साईं-कैसे-आया-पुलिस-की-गिरफ्त-में-1131204051_1.htm