Tuesday, 7 January 2014

नारायण साई ने दुष्कर्म के आरोप स्वीकारे

नारायण साई ने दुष्कर्म के आरोप स्वीकारे

जागरण संवाददाता, सूरत। पुलिस ने आसाराम के बेटे नारायण साईं द्वारा दुष्कर्म के आरोप स्वीकार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक करीब सात घंटे चली पूछताछ के दौरान साईं ने आठ सेविकाओं के साथ शारीरिक संबंध होने और एक सेविका से पुत्र होने की बात भी कबूली है। इस बीच, अदालत ने नारायण साईं की पुलिस हिरासत दो दिन के लिए और बढ़ा। हालांकि पुलिस ने और आठ दिनों की हिरासत मांगी थी लेकिन कोर्ट ने नकार दिया।
गौरतलब है कि सूरत की दो सगी बहनों ने आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। नारायण साईं पर आरोप लगाने वाली छोटी बहन और साईं को आमने-सामने बैठाकर पुलिस ने पूछताछ की थी।
सूरत पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चली नारायण साईं ने माना कि सूरत की युवती के आरोप सही हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में बहुत कुछ सामने आया है, जिसे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि साईं से यह भी पूछा गया कि वह 58 दिन तक कैसे पुलिस को चकमा देकर फरार रहा और इस दौरान उसे छिपाने में किसने मदद की। पुलिस ने साईं से अलग रह रही पत्नी की मौजूदगी में भी उससे पूछताछ की।
पीड़िता से आज भी प्यार करता हूं : साई
दुष्कर्म मामले में बुरी तरह घिर चुका नारायण साईं अब नई कहानी गढ़ने लगा है। पीड़िता से प्रेम करने का दावा कर उसने सारे मामले को नया मोड़ देने की कोशिश की तो पुलिस भी हैरान रह गई।
दरअसल, शहर के न्यू सिविल हॉस्पिटल में मंगलवार को नियमित मेडिकल चेकअप के लिए नारायण साईं ने यह कहकर सबके हैरान कर दिया कि वह पीड़िता से आज भी प्यार करता है। उसके मन में पीड़िता के प्रति नफरत नहीं है। हालांकि, पुलिस उसके इस बयान को गंभीरता से नहीं ले रही है। पुलिस का कहना है कि एक सामान्य अपराधी अपना गुनाह छिपाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाता है। वैसे ही नारायण कर रहा है।
नारायण का बयान सुनकर पीड़िता दंग रह गई। उसके मुताबिक नारायण का यह बयान मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाला है। उसने (नारायण) पहले भी मेरा शारीरिक शोषण किया है और आज मानसिक तौर पर परेशान करना चाहता है। इसलिए वह अनाप-शनाप बयान दे रहा है। पहले भी उससे नफरत करती थी, आज भी करती हूं।
Source : http://www.jagran.com/news/national-i-do-love-rape-victim-so-far-narayan-sai-10927506.html

नारायण साईं ने स्वीकारा, आठ शिष्याओं से थे यौन संबंध

नारायण साईं ने स्वीकारा, आठ शिष्याओं से थे यौन संबंध
 गुजरात पुलिस ने बुधवार को दावा किया कि आसाराम के बेटे नारायण साईं ने एक महिला द्वारा उसके खिलाफ लगाए गए बलात्कार के आरोपों को कमोबेश स्वीकार कर लिया है।
Image Loadingसूरत के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने मीडियाकर्मियों को बताया कि हमारी गहन पूछताछ में साईं ने दो बहनों में से एक द्वारा लगाए गए बलात्कार के आरोपों को कमोबेश स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि साईं ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि उसके अपनी आठ शिष्याओं के साथ शारीरिक संबंध थे। अस्थाना ने कहा कि जानकारी में यह बात सामने आई है कि साई अपनी सेविकाओं में से एक के बच्चों का पिता है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता की मौजूदगी में साईं से संयुक्त पूछताछ की। यह पता लगाने के लिए साईं से गहन पूछताछ की गई कि वह 58 दिन तक गिरफ्तारी से कैसे बचता रहा और उस समय किसने उसकी मदद की जब वह फरार था।

पुलिस ने बताया कि साई से उसकी अलग हुई पत्नी की मौजूदगी में भी पूछताछ की गई। साईं को एक स्थानीय अदालत ने पांच दिसंबर को आज तक के लिए पुलिस की हिरासत में भेज दिया था।

अस्थाना ने बताया कि हालांकि, साईं की रिमांड आज खत्म हो गई, लेकिन पूछताछ और सबूत जुटाने के लिए उसकी पुलिस हिरासत और बढ़ाए जाने की मांग की जाएगी।

दिल्ली़-हरियाणा सीमा पर गिरफ्तारी के बाद साईं को 4 दिसंबर को सूरत लाया गया था। दोनों बहनों ने साईं और उसके पिता आसाराम के खिलाफ यौन उत्पीड़न, अवैध रूप से रोककर रखने तथा अन्य आरोपों के तहत शिकायत दर्ज कराई थी।
Source : http://www.livehindustan.com/news/desh/national/article1-narayan-sai-concedes-to-have-sex-relation-with-8-women-39-39-383458.html

नारायण साईं ने कार में भी रखी थीं सेक्‍स पावर बढ़ाने वाली गोलियां......

नारायण साईं ने कार में भी रखी थीं सेक्‍स पावर बढ़ाने वाली गोलियां.....

नारायण साईं ने कार में भी रखी थीं सेक्‍स पावर बढ़ाने वाली गोलियां, आज सूरत कोर्ट में होगी पेशी

नई दिल्‍ली. करीब दो महीने से पुलिस को चकमा दे रहे यौन उत्‍पीड़न के आरोपी नारायण साईं पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। नारायण साईं को गुरुवार सुबह दिल्ली से सूरत लाया गया है। पूछताछ के लिए उन्हें क्राइम ब्रांच के ऑफिस ले जाया जा रहा है। पूछताछ के बाद सूरत पुलिस शाम छह बजे कोर्ट मे पेश करेगी।
नारायण साईं को मंगलवार देर रात को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, यहां से अदालत ने नारायण साईं को 24 घंटे के लिए गुजरात पुलिस को कस्‍टडी में भेज दिया। नारायण साईं की कार से 2 लाख से नकद और व्‍याग्रा की गोलियां और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे।
बुधवार को उसे दिल्‍ली पुलिस की हिरासत में मेडिकल जांच के बाद रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया। रोहिणी कोर्ट के बाहर बड़ी तादाद में नारायण साईं के समर्थक जुट गए। ये नारायण साईं का स्‍वागत करने के लिए फूल-मालाओं के साथ पहुंचे और कोर्ट के बाहर रास्‍ते पर साईं के स्‍वागत में फूल बिखेर दिए। समर्थकों का कहना है कि नारायण साईं के खिलाफ लगाए गए बलात्‍कार के आरोप निराधार हैं और उनके खिलाफ बड़ी साजिश की जा रही है।
दिल्‍ली और सूरत पुलिस की ज्‍वाइंट टीम ने साईं को कुरुक्षेत्र के पास पीपली से गिरफ्तार किया था। उसने जींस, टीशर्ट और पगड़ी पहन कर सिख की वेशभूषा अपना रखी थी (देखें ऊपर तस्‍वीर)। लेकिन, बुधवार को जब साईं को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था तब वह संत जैसा चोला पहने था। उसने मुस्‍कुरा कर अपने समर्थकों का अभिवादन किया (देखें अगली तस्‍वीर में)।
नारायण साईं के साथ उसके सहयोगी हनुमान, भाविका, विष्‍णु और रमेश भी गिरफ्तार किए गए हैं। नारायण साईं से दिल्‍ली में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक 58 दिनों से फरार नारायण साईं ने पुलिस को बताया कि उसके सलाहकार छिपने को कह रहे थे। साईं ने यह भी बताया कि वह छिपने के क्रम में यूपी के आगरा और बिहार के सीतामढ़ी भी गया था। 

नारायण साईं के 9 लड़कियों से थे अवैध रिश्ते!

नारायण साईं के 9 लड़कियों से थे अवैध रिश्ते!

| Dec 11, 2013 at 10:19pm

सूरत। सूरत पुलिस को नारायण साईं की दो दिन की और रिमांड मिल गई है। कोर्ट में दलील देते हुए पुलिस ने ये कहा था कि उसे नारायण से पूछताछ के लिए और वक्त चाहिए। इससे पहले नारायण सात दिन तक पुलिस रिमांड में था। पुलिस के मुताबिक रिमांड में नारायण साईं ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। खुलासे के मुताबिक नारायण ने आठ और लड़कियों का भी यौनशोषण किया है। पुलिस के मुताबिक नारायण साईं ने सूरत की पीड़िता के आरोपों को भी कबूल लिया है।


अपने आश्रम में वो बड़ा भगवान था। उसके भक्त थे महिलाएं, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग। लेकिन पुलिस की माने तो वो बड़ा भगवान अब कबूल रहा है घिनौने जुर्म। जो कभी आस्था का केंद्र रहे इस शख्स के चेहरे को यौन अपराधों का आरोपी बना रहे हैं। 58 दिनों की फरारी के बाद नारायण साई सूरत पुलिस की रिमांड में सच का सामना कर रहा है। पुलिस बता रही है कि वो मान रहा है कि उस पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले सूरत की एक महिला से उसके संबंध थे। पुलिस का कहना है कि नारायण साईं ये बता रहा है कि उस महिला से उसके संबंध सहमति के थे।
अगर पुलिस की बात सच है। और अगर नारायण साईं ने ये कबूला है तो सोच सकते हैं कि कैसे सालों से देश में इस शख्श ने धर्म का नकाब ओढ़कर लाखों करोड़ों की आस्था का मजाक उड़ा रहा था। बहरहाल सूरत पुलिस के मुताबिक नारायण साईं ने सिर्फ यही नहीं माना की सूरत की पीड़ित के साथ उसके संबंध थे। बल्कि उसने कई और लड़कियों के साथ भी अपने अवैध संबंधों की बात कबूली है। सूरत पुलिस के मुताबिक कई लड़कियां उसके आश्रम की हैं जबकि कुछ लड़कियां बाहर की हैं।
गौरतलब है कि सूरत की दो बहनों ने नारायण साईं के पिता आसाराम और खुद नारायण साईं पर बलात्कार का आरोप लगाया था। बड़ी बहन का कहना था कि नाबालिग ने आरोप में जेल में बंद आसाराम ने सालों पहले आश्रम में उसके साथ बलात्कार किया था। जबकि उसकी छोटी बहन ने ऐसे ही आरोप नारायण साईं पर लगाए थे। सूरत पुलिस ने इस छोटी बहन को मंगलवार को नारायण साईं के सामने बिठाया। सात घंटे तक आमने-सामने बिठाकर पूछताछ हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में पीड़िता कई बार ये शिकायत की कि नारायण साईं उसे गुस्से से घूर रहा है। सूत्रों का कहना है कि नारायण साईं ने ये माना कि वो पीड़िता को अपने अलग-अलग आश्रमों में ले गया। सूत्रों के मुताबिक लेकिन नारायण साईं का कहना था कि पीड़िता आज भी मुझसे प्रेम करती है, पहले भी वो मुझसे प्रेम करता था आज भी मेरे मन में उसके लिए कोई नफरत नहीं है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जवाब में पीड़िता ने नारायण साईं को कड़ी फटकार लगाई। वो बेहद गुस्से में आ गई। उसने कहा कि तुमने मेरा शोषण किया है। अगर मैं तुमसे प्यार करती तो आश्रम से मजबूर होकर भागती। मैं अब तक आश्रम में होती और तुम्हारे हाथों शोषित हो रही होती। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने नारायण साईं को और भी कई लड़कियों के नाम याद दिलाएं। उसने नारायण को उन लड़कियों के साथ अवैध संबंधों की याद दिलाई। हालांकि नारायण ने कई बार इनकार में सिर हिलाया।
सूरत कोर्ट में नारायण साईं की रिमांड बढ़ाने के लिए पुलिस ने कई दलीलें दीं।
1. पुलिस का कहना था कि उसे नारायण साई के और करतूतों की जानकारी मिली है।
2. इसलिए नारायण साई से और पूछताछ की जरुरत है।
3. पुलिस के मुताबिक नारायण साईं ने आठ और महिलाओं के यौनशोषण की बात कबूली है। पुलिस को उन महिलाओं की पहचान नारायण साईं से हासिल करनी है।
4. पुलिस का कहना था कि नारायण का सहयोगी हनुमान अश्लील फिल्में बनाता था।
5. यही नहीं वो लड़कियों को भी नारायण के पास भेजता था। इसी तर्क पर पुलिस ने हनुमान की भी रिमांड मांगी।
6. पुलिस ने कोर्ट में तर्क दिया कि नारायण के पास 12 मोबाइल थे, जिसमें 7 मिले। लेकिन पांच मोबाइल अभी भी गायब हैं।
7. पुलिस के मुताबिक उसे नारायण साईं का लैपटॉप भी बरामद करना है।
8. फरारी के दौरान 21 सिम के इस्तेमाल हुए उनकी तलाश करनी है।
9. पुलिस को जानना है कि आखिर किन लोगों की मदद से नारायण साईं छुपता फिरा।
10. आखिर उसने अपनी फरारी के दौरान किन लोगों की कार का इस्तेमाल किया।
11. पुलिस का कहना था कि नारायण लगातार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। पुलिस को कई तथ्यों की पड़ताल करनी है इसलिए नारायण की रिमांड चाहिए। 

गुजरात सत्र न्यायालय ने नारायण साईं को न्यायिक हिरासत में भेजा

गुजरात सत्र न्यायालय ने नारायण साईं को न्यायिक हिरासत में भेजा

 गुजरात सत्र न्यायालय ने नारायण साईं को न्यायिक हिरासत में भेजा

सूरत। वर्ष 2002 और 2005 में आसाराम के सूरत आश्रम में एक महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए, आसाराम बापू के पुत्र नारायण साईं को सूरत के सत्र न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
साईं पर आरोप है कि उसने अपने खिलाफ दायर दुष्कर्म के मामले को कमजोर करने के लिए पुलिस और न्यायिक अधिकारियों को रिश्वत देने की साजिश रची।
वहीं मुख्य जिला और सत्र न्यायाधीश ने बुधवार को नारायण साईं की हिरासत बढ़ाने की पुलिस के अनुरोध को नामंजूर कर दिया। नारायण साईं इस से पहले पुलिस से बचने के लिए फरार हो गया था बाद में उसे पंजाब में पुलिस द्वारा पकड़ा गया था।

नारायण साईं को 14 दिन की जेल

सूरत कोर्ट ने नारायण साईं को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
लेकिन कार्ट ने पुलिस की रिमांड याचिका को खारिज कर दिया है. आपको बता दें अपने खिलाफ लगे दुष्कर्म के मामले को कमजोर करने के लिए पुलिस और न्यायपालिका को रिश्वत देने की साजिश मामले में सोमवार को नारायण साई की आवाज का परीक्षण हुआ. नारायण साईं को 14 दिन की जेल
इस बीच, आसाराम की पत्‍‌नी लक्ष्मी और पुत्री भारती के अलावा चार साधिकाओं को रिमांड पर लेने की पुलिस की अर्जी अदालत ने खारिज कर दी.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नारायण साई की आवाज का गांधीनगर स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में परीक्षण हुआ. इससे पता लगाने में मदद मिलेगी कि रिश्वत की पेशकश करने वाला कहीं नारायण साई ही तो नहीं था.
बता दें कि रिश्वत बांटने के लिए करीब 15 करोड़ रुपयों का इंतजाम किया गया था. इसमें से पांच करोड़ रुपये बरामद भी हुए थे.

उधर, पुलिस ने जिला जज के समक्ष आसाराम की पत्‍‌नी, पुत्री और आश्रम की चार साधिकाओं को रिमांड पर सौंपने की मांग की थी. लेकिन कोर्ट ने पुलिस की मांग ठुकरा दी.

पुलिस ने गत दिनों लक्ष्मी व भारती से करीब चार घंटे तक पूछताछ की थी. यह दोनों गांधीनगर जिला एवं सत्र अदालत से अग्रिम जमानत पर हैं.
 Source : http://www.samaylive.com/regional-news-in-hindi/gujarat/246335/surat-court-sent-narayan-sai-jail-for-14-days.html

नारायण साईं की आशिकमिजाजी का खुलासा, बाप से भी 10 कदम आगे निकला बेटा

नारायण साईं की आशिकमिजाजी का खुलासा, बाप से भी 10 कदम आगे निकला बेटा
Source : http://aajtak.intoday.in/story/aajtak-exclusive-narayan-sais-love-letter-1-743928.html

आसाराम के बेटे नारायण साईं से लेकर, पत्नी लक्ष्मी और बेटी भारती पर भी आरोपों के कठघरे में हैं. सूरत पुलिस की तरफ से लुक आउट नोटिस जारी हुआ है. बाबा जेल में और बेटे की करतूतों का पर्दाफाश हो रहा है.

खुलासा नारायण साईं पर हुआ है. वही नारायण साईं, जिन्हें स्वीटहार्ट भगवान कहलाना अच्छा लगता है. नारायण साईं के नाम लड़कियों के इतने लव लेटर्स मिले हैं, सुनकर और पढ़कर कोई भी दंग रह जाएगा.

सुना था कहीं कि मोहब्बत खुदा है, पढ़ा था कि भगवान और भक्त के बीच प्रेम का एक अटूट बंधन होता है. फिल्म भी बनी थी लव इज गॉड पर किसी भगवान के लिए भक्तों का ऐसा प्रेम, ऐसी इजहारे मोहब्बत, चाहत की रोशनी में डुबो कर लिखे गए भगवान के नाम ऐसे प्रेम पत्र, ना इससे पहले कभी नजरों से गुजरे, ना ही इससे पहले कभी भगवान के नाम लिखे गए ऐसे लेटर के बोल कानों से टकराए थे. नारायण साईं के नाम ढेरों लव लेटरर्स आए हैं और इन लेटरर्स को देखकर आपको इनकी आशिकमिजाजी का अंदाजा हो जाएगा.

इन प्रेम पत्रों में नारायण सांई को कोई प्रेमिका उन्हें स्वीटहार्ट बुलाती है, तो कोई माई हार्ट, कोई शायरी लिखती है, तो कोई गाने के बोल लिख रही है, तो कोई खुलेआम ऐलान करती है कि यू आर माईन-आई आम योर्स. इनकी कई माशूकाओं ने तो लिखा है-आई नीड यू, आई वांट यू, आई लव यू. एक प्रेमिका तो रोज भगवना से फोन पर बात करना चाहती है, यानी अब भगवान शायद दिलों से निकल कर मोबाइल में घुस गए हैं.

नारायण साईं की एक प्रेमिका तो ऐसी है, जिसका लव लेटर पढ़ कर यही लगता है कि वो भगवान के काफी करीब रही है. वो खत में बाकायदा एक तारीख का जिक्र करती है और लिखती है कि एक महीना हो गया मिले हुए और वो भगवान को मिस कर रही है, जबकि एक दूसरे लव लेटर में एक प्रेमिका लिखती है कि प्लीज भगवान-एक और चीज जो मैं चाहती हूं, आप जानते हो. मैं उसके लिए इंतजार करूंगी.
 प्रेम पत्र में भगवान की खूबसूरती से लेकर उनकी खुशबू तक का जिक्र है. अब जाहिर है ना प्यार छुपता है ना खुशबू. लिहाजा भगवान की लव स्टोरी के लव लेटर आम हो गए हैं. वो लव लेटर, जिसमें कोई मोहब्बत में जान देने की बात कर रही है, तो कोई मोहब्बत में कुछ खास चीज की फरमाइश कर रही है.

इन प्रेम पत्रों का सच आप जानें उससे पहले जरूरी है कि जरा एक नजर मोहब्बत भरे इन खतों पर डाल लीजिए. आखिर भगवान के नाम लिखा गया लव लेटर है. कुछ तो डिफरेंट होगा. क्यों?
'मेरा आपके प्रति और आपका मेरे प्रति प्रेम बढ़ता जाए, प्राकाष्ठा से भी परे, हमदोनों एक दूजे से कभी अलग ना हों.

आपको मेरी कसम, कभी मुझसे जुदा या नाराज हुए. कसम तोड़ने मैं मर जाऊंगी ध्यान रखना.
आप जिसको पकड़ लो, वो कभी आपको छोड़ नहीं सकता. प्लीज और चीजों में अपनी पकड़ भले ना रखो, पर मुझे पकड़कर रखे. प्लीज भगवान, एक और चीज जो मैं चाहती हूं मैं उसके लिए इंतजार करूंगी.'
14 फरवरी 2005 को लिखा गया एक लेटर
आपके बिना मैं पूर्ण अधूरी हूं, भगवान आज एक महीना हो गया, इस दिनांक को मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं. 14 जनवरी को मेरा नया जन्म हुआ है. 14 जनवरी मैं कहां थी और आज कहां हूं सोच-सोच कर मन बहुत खराब हो रहा है. बस मुझे इंतजार है कि वो दिन दोबारा कब आएंगे. मैं कितनी पागल हूं कि अपने भगवान के लिए ऐसा पूछ रही हूं. क्या करें, मुझे तो आपके बिना कुछ भी अच्छा नहीं लगता है. भगवान मेरी जिंदगी तो बस आपसे ही है. मेरी सांसों में आप, मेरी आंखों में आप, मेरे दिल में, मेरी धड़कन में आप, मेरे तो रोम-रोम में बस गए हो, कान्हा आपकी प्रीति में मैं प्रेम दीवानी हूं.
भगवान मुझे ऐसा लगता है कि आप मुझसे दूर होते हो तो मेरे साथ मेरी आत्मा ही नहीं है. जैसे पूर्णिमा का चांद देखकर समुद्र में तरंगे उठने लगती है, ज्वार आ जाता है. आईएम योरर्स, एंड यू आर माइन, नेवर फॉरगेट मी अदरवाइस आई विल डाई. आई कान्ट लिव विदआउट यू, बिकॉज यू आर माई लाइफ, सोल एंड लव, यू नो, आई थिंक, अबाउट यू आल डे, एंड नाइट.